Friday, February 7, 2025

5वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन

Must read

कोरबा। बिलासपुर में 5वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय सीनियर महिला/पुरूष हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में हुआ। प्रतियोगिता बेलतरा के विधायक सुशांत शुक्ला की अध्यक्षता, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिऱोज़ अंसारी, महासचिव मनीष श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष रोहित बाजपेयी के विशेष आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ हॉकी से मान्यता प्राप्त 14 जिलों की महिला एवं पुरूष हॉकी टीमें भाग ले रही है। प्रतियोगिता के बाद राज्य की टीम का गठन किया जाएगा, जो हॉकी इंडिया की नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेगी।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article