Thursday, March 20, 2025

रामपुर की जनता भाजपा के साथ खड़ी है: डाॅ.सरोज पांडेय

Must read

रामपुर की जनता भाजपा के साथ खड़ी है: डाॅ.सरोज पांडे

कोरबा। भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय ने रामपुर में कहा की रामपुर व कोरबा लोकसभा के विकास की गारंटी पर आशीर्वाद व समर्थन मांगने आई हूं।- राठिया समाज के कल्याण के लिए होंगे कार्य, नवीन भवन के निर्माण कराने का किया वादा।
सरोज पांडेय ने कहा कि मौजूदा सांसद की, न आने की खबर और ना ही जाने की। पांच साल कांग्रेस की सरकार होने के बाद भी रामपुर की जनता के साथ सौतेला व्यवहार रखा और कभी उनकी सुध नहीं ली। जनता की देखभाल करने की बजाय पद के मद में आकर जनता के ही हक के पैसों पर जमकर भ्रष्टाचार किया और अपनी जेब भरने में जुटी रही। पर अब वही जनता कांग्रेस के चरित्र को भली भांति समझ चुकी है। रामपुर की जनता समझदार है और सब जानती है। वह मोदी के विकसित भारत के संकल्प की गारंटी पर मुहर लगाकर भाजपा के साथ खड़ी है। विधानसभा में कांग्रेस को छत्तीसगढ़ से उखाड़ फेंका और अब रामपुर के विकास के लिए जनता-जनार्दन ही वह निर्णय लेगी। हमें विश्वास है कि लोकसभा में भी यही जनता अच्छे कल की नई इबारत लिखेगी।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article