Thursday, March 20, 2025

भाजपा ने जो कहा सो किया, महतारी वंदन का लाभ दे रहे : कंवर

Must read

कोरबा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के बरपाली मंडल अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी की धनेश्वरी कँवर द्वारा बरपाली मंडल के पटियापाली, दमखांचा, गाड़ापाली, डोंगरी भाठा, कराई नारा, घाठाद्वारी जैसे अनेक ग्रामों में जाकर भारतीय जनता पार्टी कोरबा लोकसभा के प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडे के पक्ष में प्रचार प्रसार किया। धनेश्वरी कँवर द्वारा महिलाओ को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने जो कहा है उसे पूरा किया है। महतारी वंदन से माता बहनों को लाभ प्राप्त हो रहा है, तथा मोदी की गारंटी जो किए हुए वादे थे उसे भाजपा सरकार पूरी कर रही है। धनेश्वरी कंवर की बातों को स्वीकार करते हुए महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में प्रचंड बहुमत से जीत दिलाकर पुन: मोदी सरकार बनाने में अपना योगदान देने की बात कही।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article