गजेंद्र श्रीवास्तव प्रोडक्शंस द्वारा एक बेहद खूबसूरत सुफी लव सॉन्ग ‘कर फैसला’ तैयार किया गया है। अमन त्रिखा और सोमी शैलेश की आवाज़ में इस गाने को मुंबई में रिकॉर्ड किया गया। इस गाने को यू ट्यूब चैनल GS Production Hindi पर रिलीज़ किया गया है।
कर फैसला’ गाने की खूबसूरत वीडियोग्राफी को दर्शकों द्वारा काफी सराहा जा रहा है। इसका निर्देशन और कोरियोग्राफी दिनेश साहनी ने किया है। गाने में मुख्य भूमिका में अमन त्रिखा और सानिया नूरैन नज़र आए हैं। गीत आशीष उपाध्याय ने लिखा है। इस गाने को हिंदी और छत्तीसगढ़ी दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि फिल्म निर्माता गजेंद्र श्रीवास्तव लगातार बॉलीवुड सिंगर्स के साथ हिंदी गाने रिकॉर्ड करवा रहे हैं। उनके व्दारा कैलाश खेर, जावेद अली, सोमी शैलेश , उदित नारायण, अमन त्रिखा, शाहिद माल्य जैसे सिंगर्स के गाने अब तक रिकॉर्ड करवाए जा चुके हैं।